Switch for Kaam Ki Baatein Switch for Kaam Ki Jankari

Thursday 17 March 2016

फ्री में अपने स्मार्टफोन को बनाएं 3D प्रोजेक्टर, अपनाएं ये तरीका



कैसा हो अगर आपको 3D इफेक्ट्स के लिए खर्च नकरना पड़े| साइंस फिक्शन मूवीज में तो होलोग्राफिक डिस्प्ले कॉमन फीचर है, लेकिन कुछ आसान सी स्टेप्स में आप इसका इस्तेमाल स्मार्टफोन में भी कर सकते हैं। आपके घर में पड़ी CD और Tape ये काम आसानी से कर सकते हैं| ऐसे CD केस की मदद से बनेगा होलोग्राम...

आपको चाहिए होगा ये:
- पुराना CD केस या प्लास्टिक बॉक्स
- डबल साइड टेप
- कैंची/ तेज घार चाकू/ ग्लास कटर
- ग्राफ पेपर
- मार्कर
STEP 1: सबसे पहले बनाएं दीवारें-
सबसे पहला काम है होलोग्राम की दीवारें बनाना।
इसके लिए ग्राफ पेपर का इस्तेमाल करना होगा।
दरअसल ये जरूरी है कि होलोग्राम की दीवारें सही
शेप की हों ऐसा नहीं हुआ तो इमेज में 3D इफेक्ट नहीं
आएगा।
STEP 2: CD केस करें इस्तेमाल-
अब दूसरा स्टेप है CD केस या क्लियर प्लास्टिक
बॉक्स का इस्तेमाल करना।
क्या करें-
CD केस या प्लास्टिक जो भी आपने लिया है उसे
ग्राफ पेपर के साइज में काट लें। CD केस काटते समय ये
ध्यान रखें की इसे किसी ग्लास कटर या तेज धार
वाले चाकू से काटें। CD केस के चार टुकड़े कर लें।
STEP 3: डबल साइड टेप-
तीसरा काम है होलोग्राम को चिपकाना। इसके
लिए डबल साइड टेप का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें की
अगर प्लास्टिक के टुकड़े ठीक से नहीं कटे हैं तो इमेज
अच्छी नहीं दिखेगी इसलिए टेप चिपकाने से पहले उसे
ठीक से कोनों को घिस लें।
STEP 4: अब डाउनलोड करें होलोग्राम वीडियो-
सबसे लास्ट स्टेप है होलोग्राम वीडियो डाउनलोड
करने का। होलोग्राम वीडियो में एक इमेज के चार
आइडेंटिकल क्लोन रहते हैं। बीच का पोर्शन खाली
रहता है जिसमें होलोग्राम होल्ड किया जाता है।
ये वीडियो यूट्यूब पर ऑनलाइन मिल जाएंगे।
साभार- jagran.com

जय हिंद!!

0 comments:

Post a Comment

Popular Posts

Text Widget